मेराल में 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

मेराल में 24 वर्षीय विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मेराल बस स्टैंड चरका पत्थर टोला में बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका सौरव कुमार राम की पत्नी दिव्या कुमारी बताई गई है। मृतिका के दो मासूम बच्चे है जिनका सर से मां का साया उठ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में मुर्गा एवं मछली खाने को लेकर के पति-पत्नी के मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाहिता महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने महिला को देखा कि फंदे से झूलती मिली। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर सीएचसी में पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया तथा पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।