बरमसिया में राम दरबार की स्थापना, भक्तिमय माहौल में हुई प्राण प्रतिष्ठा

आज बरमसिया स्थित श्री मृत्यंजय महादेव मंदिर में राम दरबार की स्थापना की गई, पूरे पुरुषोत्तम माह( मलेमास) में अखंड रामायण 17 मई से 15 जून तक विधिपूर्वक किया गया, सभी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा ने अखंड रामायण का पाठ कराया, तत्पश्चात आज विधि विधान से राम ,लक्ष्मण ,सीता एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई । आयोजक पंडित सुबिमल पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र में शांति और खुशहाली आती है, माहौल भक्तिमय होता है। आज गांडेय विधायक कल्पना सोरेन आकर पूजा अर्चना की और राज्य वासियों एवं अपने क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की । उन्होंने कहा कि पूर्णाहुति के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है,सभी से आग्रह है आकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।