मेदनीनगर सिंगरा खुर्द में हुई चोरी की घटना सदर थाना काण्ड संख्या-91/2025 में त्वरित कार्रवाई हेतु आवेदन।

निवेदन पूर्वक कहना है कि दिनांक-27.08.2025 को मध्य रात्रि में ग्राम-सिंगरा खुर्द, थाना-सदर मेदिनीनगर, जिला-पलामू, राज्य झारखण्ड, पिनकोड-822102 के निवासी श्री गिरेन्द्र शुक्ला, पिता-स्व० बलीराम शुक्ला जो कि सरकारी कर्मचारी हैं उनके यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें चोरी की इस गम्भीर घटना में जेवरात्त एवं नगद सहित दोनों मिलाकर लगभग 10,00,000/-रू० की चोरी होने का अनुमान है। इस घटना ने ग्रामीणों के समक्ष भय की आशंका को बल दिया है, जिससे अंधेरा होते ही घर में ताला लग जा रहा है और पूरा रात दहशत में बीत रहा है, ग्रामीणों का कहना है. आज गिरेन्द्र शुक्ला के घर में चोरी की घटना हुई है तो कल किसी और के घर में भी हो सकती है. इस चोरी की घटना की सूचना दिए जाने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड की सहायता ली गई, श्वान दस्ता संदिग्ध व्यक्ति के घर तक जाती है, उन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना ले जाया जाता है, परंतू दो-तीन दिन बाद बिना कोई ठोस कारण बताये संदिग्ध व्य