मेदिनीनगर में भी बहुप्रतीक्षित महिंद्रा थार लॉन्च होना सुखद .. सांसद

0
d4745a1d-df73-4d51-932e-378feb5c14e6

मेदिनीनगर में भी बहुप्रतीक्षित महिंद्रा थार लॉन्च होना सुखद .. सांसद

आनंद मोटर्स मैं युवाओं की धड़कन एसयूवी थार रॉक् की बंबइया स्टाइल में लॉन्चिंग l

3 अक्टूबर से बुकिंग प्रारंभl

पलामू प्रमंडल अंतर्गत मेदिनी नगर के बेलवाटीका के गांधी उद्यान में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड के अधिकृत डीलर आनंद मोटर्स के द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2024 को बहु प्रतीक्षित महिंद्रा थार रॉक्स का लॉन्चिंग गांधी उद्यान में किया गया l इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी, माता द्रोपदी देवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मेदिनीनगर के प्रथम महापौर श्रीमती अरुणा शंकर जी एवं आनंद मोटर्स के निदेशक श्री आकर्ष आनंद , महिंद्रा के पदाधिकारी अजय सर, श्री नवल तुलस्यान ,श्री प्रभात अग्रवाल, प्रोफेसर जुगल किशोर सर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री जय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर थार रॉक्स गाड़ी का शानदार अनावरण किया l कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह आनंद मोटर्स ग्रूप के चेयरमैन आनंद शंकर सर एवं चेंबर के सारे गणमान्य पदाधिकारी तथा माननीय सदस्यगन के साथ-साथ शहर के काफी संख्या में अतिथि उपस्थित थे l महिंद्र इस लॉन्चिंग में उपस्थित सभी को श्री आनंद शंकर जी ने अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया l
*महिंद्रा थार रॉक्स के बारे आरएसएम अजय सर ने फीचर्स को काफी विस्तृत से बताते हुए शुरुआती कीमत रू 12.99 लाख रुपए बता कर सबको चौंका दिया l इस अवसर पर महिंद्रा की ओर से 19 तारीख से 25 तारीख तक सभी युटयुबर्स दोस्तों के लिए हाईएस्ट व्यूवर अवार्ड की घोषणा करते हुए गाड़ी के फीचर्स को बताते हुए कहा थार रॉक्स बेहतरीन ड्राइविंग के लिए 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड एआईएसआईएन टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है l इस गाड़ी का सनरूफ पूर्ण रूप से खुल जाता है इसके कई उपयोग होंगे l कार्यक्रम में श्री रवि सिंह जी ने सब को धन्यवाद दिया तथा मनप्रीत सिंह लकी ने सभी अतिथियों को बुके देकर सबका अभिवादन किया l सभी लोगों ने बताया इस तरह की शानदार लॉन्चिंग बड़े शहरों में देखने को मिलती थी जो आज हमारे शहर में भी कई मॉडल्स के साथ गाडियां लांच हो रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *