“मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिवंगत नवीन चौरसिया की बारहवीं में दी श्रद्धांजलि, परिवार को सांत्वना दी
स्व. नवीन चौरसिया की बारहवीं में पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
गिरिडीह। जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी सह जमीन कारोबारी स्वर्गीय नवीन चौरसिया की बारहवीं कार्यक्रम का आयोजन आज सोमवार को किया गया है। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू ने स्वर्गीय नवीन चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और स्व. चौरसिया के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि पूरे समाज की सहानुभूति उनके साथ है। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

