माँ दुर्गा की भक्ति से मिलती है शक्ति – प्रमुख पंचम प्रसाद

0

माँ दुर्गा की भक्ति से मिलती है शक्ति – प्रमुख पंचम प्रसाद

पांकी प्रखंड के श्री रामजानकी मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, शनिवार की दोपहर सप्तमी तिथि पर माँ दुर्गा का पट पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, अंचलाधिकारी राजकुँवर सिंह, थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह, उपप्रमुख अमीत चौहान, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद, मंदिर अध्यक्ष मुरली प्रसाद, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का पट खोला गया । मौके पर प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि माँ की भक्ति से हमें शक्ति मिलती है,माँ की उपासना से सभी संकट दूर होती है उन्होंने प्रखंड वीडियो को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ पूजा मनाने की अपील की। मौके पर मंदिर सचिव उपेंद्र गुप्ता,अजय गुप्ता, उपमुखिया अनारिक राम विकाश कुमार, पप्पू यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed