लखनऊ हादसे के बाद बड़ा एक्शन, फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग सेंटर सील

लखनऊ में कोचिंग में हुए हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने कोचिंग हब काकादेव में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। सोमवार को केडीए की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया और मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को खाली कराकर सील कर दिया।