लेवी वसूली व कई धाराओं के प्राथमिकी अभियुक्त महिला को पांकी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लेवी वसूली व कई धाराओं के प्राथमिकी अभियुक्त महिला को पांकी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पांकी , पलामू
पांकी पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लेवी वसूली एवं कई धाराओं से प्राथमिकी अभियुक्त महिला को पांकी पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है, गिरफ़्तार महिला पांकी थाना कांड संख्या–08/24,दिनांक–
18/01/24,धारा–386/387/414/34 भाoदoवि एवं 25(1–b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीoएलoए एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अनीता देवी उर्फ सुनीता देवी, उम्र करीब 44 वर्ष,पति–ध्रुव जी उर्फ राजू राम,साo– होटाई,थाना–पांकी,जिला–
पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया।उक्त अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की अधिपत्र प्राप्त था।