लायंस क्लब गुमला के नेत्र जांच शिविर में 26 लोगों की आंखों की जांच, 9 में मिला मोतियाबिंद
लायंस क्लब गुमला के नेत्र जांच शिविर में 26 लोगों की आंखों की जांच, 9 में मिला मोतियाबिंद*
पिछले शिविर में चिन्हित 9 मरीजों का डॉ. गौरव के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन, जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की पहल जारी
गुमला, 25 नवंबर। लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से कुल 26 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 9 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। क्लब की ओर से इन सभी मरीजों का शीघ्र ही निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
वहीं, पिछले शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 9 मरीजों का डॉ. गौरव के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन किया गया। बुधवार की सुबह सभी मरीजों को सकुशल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन के बाद मरीजों की स्थिति की निगरानी एवं स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें आगामी मंगलवार को पुनः बुलाया गया है।
शिविर में लायंस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मरीजों की सेवा में अपना योगदान दिया। क्लब के सचिव डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा, “आंखें हैं तो दुनिया है, रोशनी है तो जिंदगी है।”
उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान और आवश्यकतानुसार निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है।
शिविर में क्लब के कोषाध्यक्ष ला. अशोक कुमार जायसवाल, ला. संजय कुमार अग्रवाल, ला. योगेंद्र प्रसाद साहू, ला. गुलाबचंद प्रसाद, ला. मुरली मनोहर प्रसाद, ला. अंबिका प्रसाद, डॉ. शंकर लाल जाजोदिया, ला. पदम साबू, ला. किरण केसरी, ला. सतेंद्र गुप्ता, ला. महेश प्रसाद गुप्ता एवं डॉ. गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
अंत में क्लब की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

