लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त लेकिन एंक्रोचमेंट चिंताजनक.. आनंद शंकर
लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त लेकिन एंक्रोचमेंट चिंताजनक.. आनंद शंकर
मुख्यमंत्री के साथ जल्द होगी चेंबर की बैठक.. रोहित अग्रवाल
औरमांझी डेम पर जब 100 मेगावाट सोलर तो 20 मेगावाट मलय डेम पर क्यों नहीं.. रोहित पोद्दार
हवाई परिचालन हेतु अनापत्ति पत्र के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात.. नवजीत अलांग
आज पलामू चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से आए जनरल सेक्रेटरी रोहित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी नवजीत अलंग , जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार एग्जीक्यूटिव मेंबर अमित शर्मा के साथ एक बैठक होटल ज्योतिलोक के सभागार में आहूत की गई । बैठक का मुख्य मुद्दा सुदना औद्योगिक क्षेत्र का विकास, नए औद्योगिक क्षेत्र हेतु भूमि, सरकार से मेदनीनगर एयरपोर्ट को क्लीयरेंस दीलाना, विश्व मेगावाट सोलर हेतु जमीन उपलब्धता पर चर्चा, दुकानों के सामने ठेला खोमचा से निजात हेतु मुद्दों पर बात की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा आए दिन व्यापारियों का शिकायत मिल रहा पूरा बाजार और शहर का मुख्य मार्ग बुरी तरह अनाधिकृत ठेला वालों से भरता जा रहा शहर के कई रास्ते ऐसे हैं जिस मार्ग में दमकल की गाड़ियां क्या बाइक निकलना मुश्किल हो गया है अगर समय रहते इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो शहर में बड़ी घटनाएं घटने से कोई नहीं रोक सकता । चेंबर अध्यक्ष ने कहा नए उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए मेदनीनगर शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकता है जिसके लिए प्रशासन से भूमि की मांग की जाए साथी शहर, उद्योग एवं व्यवसाय के विकास के लिए हवाई सफर की भी अति आवश्यकता है क्योंकि कोई भी उद्यमी, केंद्रीय या स्टेट के लोग जो पलामू आना चाहते वह दूरी देखकर आना नहीं चाहते । चेंबर अध्यक्ष ने कहा माननीय सांसद ने केंद्र से कई बार राज्य सरकार को पत्र भिजवा दिया है अब राज्य सरकार एयरपोर्ट के लिए जल्द एनओसी दे ताकि हवाई सफर से मेरा शहर जुड़ सके । श्री शंकर ने कहा माननीय सांसद ने जानकारी दी है 20 मेगावाट का सौर ऊर्जा हेतु 3 वर्ष पहले से ही केंद्र से फंड उपलब्ध कराया गया है जो भूमि के अभाव में वापस जाने की संभावना है जिस पर सरकार को और जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए । झारखंड चैंबर से आए अतिथियों ने सारे मुद्दे को समाहित करते हुए जल्द झारखंड चैंबर की बैठक मुख्यमंत्री के साथ सुनिश्चित करने को कहा इस बैठक के बीच डीजीपी झारखंड से चैंबर के जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार ने श्री शंकर ने बात कराई। शिव शंकर ने अपने बातों में डीजीपी झारखंड से कहा लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाने की आवश्यकता । डीजीपी ने कहा जल ट्रैफिक दरोगा मिलेगा और आरक्षी अधीक्षक चेंबर के साथ बैठक कर निदान निकलेंगे । बैठक का शानदार संचालन संजू अग्रवाल ने किया । बैठक में अपनी बातें श्री कृष्ण अग्रवाल, श्री अनुग्रह शर्मा, श्री अविनाश वर्मा, श्री राजदेव उपाध्याय, श्री प्रमोद अग्रवाल और झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष श्री रिंकू दुबे ने अपनी बातें प्रमुखता से रखी बैठक के बाद झारखंड चैंबर की टीम एवं पलामू चैंबर की टीम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री रिंकू दुबे के साथ औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और यहां के दुर्दशा को दिखा । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विजय ओझा, राकेश सोनी, फिरोजुद्दीन अंसारी, प्रदीप कुमार बाबुल, रेडमी चेंबर के अध्यक्ष आशीष जी, राजहंस अग्रवाल, सतीश साहू,संजय गुप्ता, टिंकू सिंह होरा, प्रीति राज गुप्ता, आरती आनंद, संध्या जायसवाल, प्रियंका सिंघानिया, सुचिता अगरवाल, गुंजन अग्रवाल, तब्बसुम, श्रेजल एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ।


