चैनपुर प्रशासन एवं माफिया गठजोड़ दलितों को उजाड़ने का कर रही प्रयास– भाकपा

चैनपुर प्रशासन एवं माफिया गठजोड़ दलितों को उजाड़ने का कर रही प्रयास– भाकपा

किसी भी कीमत पर दलितों को उजाड़ने नहीं देंगे–रूचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के ग्राम हरभोंगा,टोला अकड़ाही के त्रिवेणी भूइंया, राम तवाक्कल भूइंया, मीना देवी, अजय भूइंया सहित दर्जनों ने अपने खतियानी रैयती भूमि को हड़पने से बचाने की गुहार लगाई है। जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि चैनपुर प्रखंड में दलितों के जमीन पर भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग बा जबरदस्ती चार दिवारी का निर्माण कर रहे हैं जिसे रोकने के लिए इन दलितों ने आरक्षी अधीक्षक एवं पलामू डीसी के यहां गुहार लगाया लेकिन इसके बावजूद इनके खतीयानी भूमि पर दबंग के मेल में आकर के चैनपुर प्रशासन भू माफिया और प्रशासनिक गढ जोड़कर के चारदीवारी स्थल पर पुलिस भेज कर काम करवा रही है जिससे यह साबित होता है कि जिले के अंदर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है गरीब दलित का जमीन पुलिस के संरक्षण में लुटवाया जा रहा है और चैनपुर थाना प्रभारी मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं वहीं दलित परिवार के मीना देवी एवं अन्य लोगों के साथ चैनपुर पुलिस और भूमाफिया के लोग मारपीट भी किए हैं ऐसी स्थिति में यह आम जनता के साथ अन्याय है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद यह मांग करती है कि दलितों को उजाड़ने की साजिश जो पूरे पलामू जिला में चल रही है उसको कम्युनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी जरूरत पड़ी तो हजारों लोग सड़क पर उतरकर समहारणालय का घेराव करेंगे। यह विदित है कि दलित आदिवासियों के जमीन के मामले में जनप्रतिनिधि खामोश रहते हैं भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया अपने आप को गरीब का मसीहा बताते है लेकिन बगल में दलितों का जमीन जब प्रशासन के गठजोड़ से लूटा जा रहा है तो वहां पर वह जाने से दूरी बनाते हैं यह दूरी कई सवाल पैदा करता है।