कुत्ते के काटने से घायल बच्चा रिजवान का मुखिया ने कराया इलाज

0
edc9c387-1dda-4474-9be2-8cab5a475045

कुत्ते के काटने से घायल बच्चा रिजवान का मुखिया ने कराया इलाज

मेदिनीनगर।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। घर से बाहर खेलने वाले बच्चों को कुत्ता अपना शिकार बना रहे हैं। वही बाइक पर चलने वाले लोगों को कुत्ता दौड़कर काट रहे हैं। इसी तरह कुत्ता काटने का एक मामला प्रकाश में आया है। पाटन थाना क्षेत्र के सदपुर गांव निवासी अब्दुल गफूर मियां का पुत्र रिजवान उम्र 10 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी क्रम में एक पागल कुत्ते ने काट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद रिजवान खतरे से बाहर है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नौडीहा पंचायत के मुखिया रणजीत सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल रिजवान का इलाज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *