दुष्कर्म के आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार

0
f0f28723-18e5-4611-81fc-b0d77e77e6c2

दुष्कर्म के आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार

मेदिनीनगर।दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे कांड संख्या 15/2024 धारा 376/314/315 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार पिता राजेंद्र राम के घर 4 अगस्त को महिला थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।सतबरवा थाना अंतर्गत पोलपोल के सीता टोली सरजा निवासी राजेंद्र राम के पुत्र प्रमोद कुमार पर पांकी की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में पीड़िता ने मेदिनीनगर महिला थाना में छह मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। कांड दर्ज होने के बाद से वह फरार है। कोर्ट के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होगा तो इसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *