कुटमू फील्ड विवाद मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

कुटमू फील्ड विवाद मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

पाण्डू, 14 जुलाई। पाण्डू थाना पुलिस ने कुटमू फील्ड विवाद से जुड़े चर्चित मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शनी कुमार (पिता– करमदेव राम, ग्राम– कुटमू) को गिरफ्तार कर मंगलवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रसारित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पाण्डू थाना कांड संख्या-38/26 दिनांक 10 जुलाई 2026 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, कुटमू फील्ड से जुड़े विवाद के दौरान आरोपियों ने नाजायज मजमा लगाकर श्यामलाल साव पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इसी मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त शनी कुमार को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

संवाददाता : राम पूजन सिंह, पाण्डू
सिटी न्यूज़ झारखंड