कोयल नदी हादसे पर भाकपा ने उठाए सवाल, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की मांग
प्रशासन मुस्तैद रहती तो नहीं होती ऐसी घटना- भाकपा
केवल ट्वीट से नहीं मृतक के परिजनों को हेमंत सरकार दें 10-10 लाख मुआवजा –रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के ग्राम पतरिया खुर्द में करम डाली विसर्जन के दरमियान कोयल नदी में डूबने से मृतक चारों बच्चों के परिजनों से मुलाकात किया जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि प्रतिवर्ष करम डाली पूजा के विसर्जन में हादसा होता है लोगों की अकस्मात जान चली जाती है लेकिन इस ओर जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं रहता अगर स्थानीय चैनपुर प्रशासन मुस्तैद रहती तो इस प्रकार का घटना नहीं होता। मृतक सभी गरीब परिवार से है ऐसी स्थिति में राज्य सरकार हेमंत सोरेन इन सभी परिजनों को 10-10 लाख लाख मुआवजा प्रदान करें केवल ट्वीट कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देने से काम नहीं चलेगा विसर्जन में से ही एक बच्चा का आज शव बरामद हुआ जिले के अंदर एनडीआरएफ की टीम भी नकामयाब रही जो समय पर बच्चों को नहीं खोज पाए और आज 2 दिन बाद बेलचंपा के पास नदी में लाश ऊपर आने के बाद बरामद हुआ। परिजनों से मिलने में जिला सचिव के साथ किसान नेता रामराज तिवारी, पूर्व बिहार के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विकास दुबे, अनुज
ठाकुर शहीत कई लोग थे।

