नौडीहा बाजार में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत

खैरादोहर के युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव के प्रमोद भुईयां की 16 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या कर ली
धटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सुमन के घर में कोई नहीं था ईश बीच घर में सुनसान पाकर सुमन मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा ली जिसके कारण उसकी हालत गभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने गंभीर स्थिति हो देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई धटना की जानकारी मिलते पर शुक्रवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस ने परिजनों से धटना के बारे में जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया है घटना के संबंधित पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।