कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और वोटरों का बढाया उत्साह

0
9b8b6a86-a458-428e-a2f2-069a658bd95e

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और वोटरों का बढाया उत्साह

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान कल्पना ने कार्यकर्ताओं और वोटरों का उत्साह बढ़ाया और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

कल्पना ने कहा जनता में इंडिया गठबंधन के पक्ष में काफी उत्साह है। अगर गांडेय के प्रतिनिधित्व का अवसर मिला तो यहां की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *