किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेदिनीनगर। किसानो की समस्याओं को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अगुवाई में उपयुक्त पलामू को एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में यूरिया खाद की हो रही कालाबाजारी पर अभिलंब रोक लगाते हुए समय पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि पीएम किसान निधि में वसूली की जा रही है इस पर तुरंत रोक लगाते हुए किसानों को किसान निधि की राशि समय पर दिए जाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए ताकि किसान समय पर सिंचाई कर सके। बाजार समिति को व्यवस्थित करके सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कुशवाहा ज्योति पांडे जितेंद्र तिवारी वीरेंद्र मेहता सत्येंद्र पांडे व अन्य मौजूद थे।

