खत्म होने वाला है इजरायल-हमास युद्ध? इजरायली बंधकों को छोड़ेगा हमास

0
Untitled

इजरायल और हमास की जंग लगातार जारी है. इसे रोकने के लिए दुनियाभर के देश शांति बनाए रखने की अपील करते आ रहे हैं. अब इस जंग के खत्म होने की संभावनाएं दिख रही हैं, क्योंकि हमास ने गाजा युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से समझौते के पहले चरण के 16 दिन बाद इजरायली बंधकों को रिहा करने की बातचीत शुरू कर दी है.

हमास के एक सूत्र के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि हमास ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए बातचीत शुरू की जा रही है.हमास के एक वरिष्ठ सूत्र ने शनिवार को बताया कि गाजा युद्ध को समाप्त करने के प्रस्ताव को अमल में लाया जा रहा है. सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि उग्रवादी इस्लामी समूह ने यह मांग छोड़ दी है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इजरायल स्थायी युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्ध हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *