केसीसी ऋण जागरूकता रथ को पांकी प्रखंड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय से रविवार की दोपहर केसीसी ऋण माफी हेतु जागरूकता रथ को प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह मुखिया प्रेम प्रसाद उप मुखिया अनारीक राम, विधिक सेवा प्राधिकार के देवराज शर्मा बीटीएम शशि कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना किया गया, मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह ने बताया कि यह जागरूकता रथ प्रखंड के सभी गांव टोले में भ्रमण कर ग्रामीणों को केसीसी ऋण संबंधित एवं उसके माफी संबंधित जानकारी साझा करने का कार्य करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके, उन्होंने प्रखंड के सभी किसानों को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कृषि ऋण एवं धान बिक्री हेतु रजिस्ट्रेशन कराने की भी अपील की।

