केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
गिरिडीह: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम के सदस्यों ने आज गिरिडीह ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में सीआरपीएफ, बीएसएफ या अन्य सैन्य संस्थाओं में सेवारत व रिटायर्ड 14 जवानों ने रक्तदान किया। इसमें दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आये कई जवानों ने भी रक्तदान किया। संस्था के सचिव जवान प्रयाग मंडल ने बताया कि गिरिडीह जिले से जो भी जवान किसी भी केंद्रीय पुलिस बल में कार्यरत है या रिटायर्ड हैं, उन्हें साथ लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम का गठन किया गया है। संस्था की ओर से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाता है, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके आज भी 14 जवानों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों के इस जज्बे का असर अन्य रक्तदाताओं पर भी पड़ेगा और लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएंगे। मौके पर डॉ शोहेल अख्तर, राहुल कुमार, सीताराम वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, नरेश कुमार, रोहित कुमार, उमेश कुमार, राजकुमार वर्मा, बिट्टू कुमार, मनोज सोरेन, उदय कुमार, शशीभूषण वर्मा, चंद्रदेव वर्मा, मनीष कुमार वर्मा समेत कई जवान मौजूद थे।

