गिरिडीह के सबसे बड़े मर्सी अस्पताल में आपातकालीन और भर्ती सेवाओं की हुई शुरुआत

गिरिडीह के सबसे बड़े मर्सी अस्पताल में आपातकालीन और भर्ती सेवाओं की हुई शुरुआत

गिरिडीह के सबसे बड़े अस्पताल मर्सी अस्पताल में आज से आपातकालीन और भर्ती सेवाएँ शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर अस्पताल के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पी.एच. मिश्रा ने कहा कि मर्सी अस्पताल जैसी प्रतिष्ठित संस्था में सेवाएँ शुरू करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीटी, यूएसजी, एक्स-रे, लैब और फार्मेसी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी।
इसके साथ ही, योग्य चिकित्सक और विशेषज्ञ भी हर समय आपातकालीन सेवाओं के लिए मौजूद रहेंगे।अस्पताल के निदेशक नीरज शाहाबादी ने अपने संबोधन में कहा कि मर्सी अस्पताल का निर्माण गिरिडीह की जनता की सेवा के उद्देश्य से किया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, इस संस्था का मूल उद्देश्य दया और सेवा का भाव है।

निदेशक विश्वजीत ने बताया कि अस्पताल का मकसद लोगों की सेवा करना है, न कि मुनाफा कमाना। इसी कारण यहाँ इलाज के शुल्क अन्य अस्पतालों की तुलना में कम रखे गए हैं, जबकि सुविधाएँ अधिक उत्कृष्ट हैं। मर्सी अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, आईसीयू, एनेस्थीसिया, स्त्री रोग, बाल रोग, ईएनटी और दंत रोग जैसी सभी प्रमुख चिकित्सा शाखाओं के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने यह भी घोषणा की है कि आने वाले समय में यहाँ चिकित्सा सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा ताकि गिरिडीह व आसपास के लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ एक ही छत के नीचे मिल सकें।