कभी रुका नहीं कभी थका नहीं वह है समृद्धि की रोटी अभियान
कभी रुका नहीं कभी थका नहीं वह है समृद्धि की रोटी अभियान।
निरंतर चल रहे समृद्धि की रोटी अभियान में ईश्वरीय कृपा है जिस शक्ति के कारण यह अभियान रुकता नहीं। वृद्धों दिव्यांग जरुरतमंद राहगीरों इन सबों की आश है यह अभियान।अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि सच यह भी है कि बहुत बार हम भोजन वितरण का समाचार दे भी नहीं पाते हैं।समाचार नहीं देखने पर रोटी देने वाले परिवार व्यग्र हो जाते हैं कि आखिर भोजन वितरण क्यों नहीं हो सका।रोटी देने वाले परिवारों का अभिनंदन है जिनके बदौलत हमारा यह अभियान बिना रुकावट का हो पाता है। पलामू में पारम्परिक हूनर को जिंदा रखने वाले दोना पत्तल बनाने वालों की भी अपनी पीड़ा है।जितना वे परिश्रम करते हैं उस एवज में उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिल पाता। मिशन समृद्धि संस्था उनके लिए अपने कम संसाधन में बहुत कुछ नहीं कर पाती लेकिन जो भी करती है वह निरंतर करते आ रही है। कुछ कुछ दिनों पर उनके बीच कपड़ों का वितरण भी करती है। उनके लिए थोड़ा ही सही करना अच्छा लगता है कि वे सभी ईमानदारी पूर्वक अपने कामों को करना जानते हैं। उस पत्तल पर भोजन करना भी सुपाच्य माना जाता है।शनि मंदिर के आसपास भी भोजन वितरण किया जाता है।भोजन देने वाले परिवार तो महान हैं ही,लेकिन संस्था के सदस्यों का इन कार्यों के प्रति समर्पण भी बहुत सराहनीय है।

