कौशल प्रशिक्षण के लिए 57 प्रशिक्षणार्थियों को किया गया रवाना

0
b5b69cfe-80bc-454c-8fbc-6d933c5abde3

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए 57 प्रशिक्षणार्थियों को किया गया रवाना

जेएसएलपीएस अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए विभिन्न ट्रेडों के 57 प्रशिक्षणार्थी को शनिवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सभी प्रशिक्षणार्थी को जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा योजना संबंधित जानाकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थी रांची,जमशेदपुर, धनबाद व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।प्रशिक्षण में इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक नर्स,इलेक्ट्रीशियन,कंप्यूटर ऑपरेटर,गोदाम परिचालक,दो पहिया वाहन परिचालन आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्वरोजगार कर सके साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।जिला कार्यक्रम प्रबंधक इस अवसर प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान होगी।मौके पर जिला समन्वयक संदीप मिश्रा, मोबिलाइजर्स समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *