“कारगिल विजय दिवस समारोह के लिए महापौर को दिया गया आमंत्रण, तैयारियां तेज”

कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए महापौर महोदया को आमंत्रित किया गया।

              आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल मेदिनीनगर के महापौर श्री मति अरुणा शंकर और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर जी के आवास पर मुलाकात कर अधिकारीद्वय को कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

         कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि समारोह की शुरुआत प्रातः 10.00 बजे स्थानीय शहीद चौक (पूर्ववर्ती कचहरी चौक) पर नगर के प्रथम नागरिक आदरणीय महापौर महोदया और  “अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू”  तथा  “पलामू प्रमंडल योद्धा समूह”  के अधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण करने के साथ किया जाएगा। 

             तत्पश्चात,  पूर्वाह्न 11.00 बजे से मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।  वहां युद्ध में शहीद सैनिकों के वीर नारी,  घायल सैनिकों और कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके सेवा निवृत सैनिकों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा।  टाउन हॉल के कार्यक्रम में जिला के प्रशासनिक,  राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।  वहां सभी आगंतुकों के लिए दो पहर के भोजन का भी इंतजाम किया जा रहा है। टाउन हॉल में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिषद के अधिकारियों के द्वारा पोलपोल स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

             इस वर्ष टाउन हॉल में नगर के जाने माने कलाकार उमाशंकर मिश्र और उनके सहयोगी कलाकारों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।  साथ ही विभिन्न स्कूल से स्कूली बच्चों की उपस्थिति और कार्यक्रम में उनकी सहभागिता आकर्षण केंद्र होगा।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने सभी नगर वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस समारोह में शामिल होने के लिए अपील किया है।

               प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  महा सचिव सुनील कुमार सिंह और सचिव ओम
प्रकाश दुबे शामिल रहे।