कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों को मिला ‘माननीय’ का सहारा, नेतरहाट में कंबल वितरण

​महुआडांड (लातेहार): मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर नेतरहाट पंचायत में मानवता की सेवा की एक मिसाल पेश की गई। चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री कालीचरण सिंह जी के विशेष सहयोग से पंचायत के असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

​अजय प्रसाद जी के नेतृत्व में पहुंचा लाभ

इस पुनीत कार्य का सफल आयोजन अजय प्रसाद जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर चिन्हित किए गए बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल प्रदान किए।

​सांसद के प्रति जताया आभार

कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी की इस संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ाके की इस ठंड में जनप्रतिनिधि का यह सहयोग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।