कृष्ण मुरारी शर्मा बने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधायक प्रतिनिधि
कृष्ण मुरारी शर्मा बने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधायक प्रतिनिधि, कहा— पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा दायित्व
गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा जनता और विधायक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र की प्रति उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह तथा उप विकास आयुक्त गिरिडीह को भी प्रेषित की गई है।
कृष्ण मुरारी शर्मा ने इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन और नेतृत्व द्वारा दिए गए विश्वास को कायम रखते हुए वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

