जपला आरपीएफ ने महिला बोगी में यात्रा कर रहे सात को पकड़ा
जपला आरपीएफ ने महिला बोगी में यात्रा कर रहे सात को पकड़ा
फ़ोटो:-ध्वनि विस्तारक यंत्र से यात्रियों को जागरूक करते आरपीएफ
जपला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ ने जांच अभियान चलाकर महिला बोगी में यात्रा करने के जुर्म में 7 यात्रियों को पकड़कर जुर्माना वसूल किया। बताया जा रहा है कि आरपीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि महिला बोगी में पुरुष यात्री बैठ कर अवैध रूप से यात्रा करते हैं।जिससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के आलोक में आरपीएफ ने सोमवार को जांच अभियान चलाया। अभियान में विभिन्न ट्रेनों से महिला व दिव्यांग बोगी में यात्रा करते 7 पुरुष यात्री को पकड़कर रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना वसूल किया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला व दिव्यांग बोगी में अवैध रूप से पुरुष रेल यात्री बैठकर सफर करते हैं।जिससे महिला यात्रियों व दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके आलोक में पुलिस ने जांच अभियान चलाकर 7 यात्री को पकड़कर जुर्माना वसूल किया है।उन्होंने सुरक्षित यात्रा के लिए पुरुष यात्रियों को महिला व दिव्यांग बोगी में यात्रा नही करने की अपील की है।इस अभियान में एसआई कार्तिक बिंझा,एएसआई उमेश चंद्रा, आरक्षी सुधीर कुल्लू,अनवर हुसैन,छोटेलाल यादव,बिनोद यादव समेत कई अन्य आरक्षी शामिल थे।

