जनता दरबार में विधायक कल्पना सोरेन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
गिरिडीह: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज गिरिडीह परिसदन में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे। विधायक ने संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अपनी बात सीधे विधायक के समक्ष रखी। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, 20सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

