जिला सैनिक बोर्ड के स्थापना में हो रही विलंब के कारण पूर्व सैनिकों में आक्रोश  :  दामोदर मिश्र

जिला सैनिक बोर्ड के स्थापना में हो रही विलंब के कारण पूर्व सैनिकों में आक्रोश  :  दामोदर मिश्र।

         आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का मासिक बैठक रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में
आयोजित किया गया।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया,  जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने उपस्थित सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया और परिषद ने सर्व सम्मति से निम्नांकित प्रस्ताव पारित किया।

           केंद्र सरकार के द्वारा पलामू में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने की मंजूरी मिल जाने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को पिछले कई वर्षों से लटका कर रखा गया है।  इस बारे में राज्य सरकार से कई बार पत्राचार भी किया गया है, परन्तु अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।  शीघ्र ही पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधि मंडल इस बारे में राज्य के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगी।  

           देश के कई राज्यों में पूर्व सैनिकों से नगर निगम के द्वारा लिए जाने वाला होल्डिंग टैक्स में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट दी जाती है।  ये सुविधा झारखंड में नहीं मिल रहा है।  इस बारे में भी पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।   जिला प्रशासन के द्वारा परिषद के लिए एक कार्यालय उपलब्ध कराने की आश्वासन मिला है,   लेकिन अभी तक कोई कमरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त महोदया से मिल कर पुनः कार्यालय हेतु एक कमरा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध करेगी।

        सी एस डी कैंटीन सुविधा जो अभी मिल रही है, उसे और बढ़ाने पर विचार चल रहा है।  अभी पूर्व में कैंटीन में कुछ अनुशासन हीनता की सूचना मिली थी।जिलाध्यक्ष ने सभी से अनुरोध किया कि अनुशासन बनाए रखें,   ताकि ये सुविधा आपको लगातार मिलता रहे।   ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक की वर्तमान सेवा से पूर्व सैनिक संतुष्ट हैं और इस में लगातार हो रहा सुधार प्रशंसनीय है।

        आज के इस बैठक में जिला संरक्षक शिवजी सिंह,
जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता,  पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह,  विकाश तिवारी,  पंकज तिवारी,  निरंजन प्रताप देव,  अशोक कुमार दुबे,  त्रिपुरारी प्रसाद,  राकेश कुमार सिंह,  आदि की सहभागिता रही।