जिला मत्स्य पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह का आकस्मिक निधन

जिला मत्स्य पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह का आकस्मिक निधन
◆ मृतक की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन
गढ़वा:–जिला प्रशासन को प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह लगभग 09:00 बजे अशोक कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी का राँची में हो रहे ईलाज के दौरान निधन हो गया। स्व० सिंह के आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांति हेतु आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपायुक्त, शेखर जमुआर समेत सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना किया गया। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। उनके परिजनों को हर संभव सहायता पहुंचाया जाएगा। शोक सभा में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।