जिला मंत्री शालिनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ अभिनंदन उत्सव समारोह
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी, जिला गिरिडीह की जिला मंत्री शालिनी वैश्कियार के नेतृत्व में नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम करनपुरा स्थित मिडवे ग्रीन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनुलाल मरांडी, बार काउंसिल सचिव चुन्नू कांत, डॉ. राजेश पोद्दार,पुष्पा सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, संजीव गुड्डू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, जदुनंदन पाठक, छोटू खान, संत कुमार लालू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कई मंडल के मंडल अध्यक्षगण भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे एवम सम्मनित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मीडिया बंधु अभिनंदन समारोह में दूरदर्शन ब्यूरो चीफ रमेश प्रभाकर, हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ लक्ष्मी जी, दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ प्रवीण जी, विकास जी, मिथिलेश सिंह जी, नफीज़ जी, नवाज़ जी, गौरव जी, जगन्नाथ प्रसाद मंडल, ज्ञान ज्योति सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला मंत्री शालिनी वैश्कियार ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और समाज व संगठन के बीच सेतु का कार्य करता है। भाजपा सदैव पत्रकारों के सम्मान एवं सकारात्मक संवाद की पक्षधर रही है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

