सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन|

*ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाना) सघन वाहन जाँच एवं जागरूकता अभियान।

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह– 2026 के 18वें दिन के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया।
गिरिडीह जिले के योगीटाँड चौक के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमें सभी वाहन चालकों 2 पहिया 4 पहिया, ट्रक अथवा बस ड्राइवरों का अल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब सेवन तथा नशे के हालत में वाहन चलाने को लेकर जांच अभियान चलाया गया । और साथ ही जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजीद हसन के द्वारा बताया गया कि शराब एवं नशे के हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम–185 के तहत 10000/– रुपए का जुर्माना या 6 महीने का जेल का प्रावधान है। साथ ही उलंघन करने वाले चालको पर कार्यवाही भी किया गया।
सभी वाहन चालको को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया एवं पंपलेट एवं बुकलेट वितरण किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सके।