80 वर्षीय गांधी गुरुजी का इलाज के दौरान निधन, रांची जाते समय कुडु घाटी में हुई मृत्यु

प्रखंड अंतर्गत महुगावां पंचायत महुगावां ग्राम निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक राम नरेश पाण्डेय (गांधी गुरुजी) 80 बर्षीय का निधन इलाज के दौरान हो गया ।गांधी गुरुजी विगत एक सप्ताह से मेदिनीनगर के एस एच अस्पताल में इलाज डॉ रोहित के देखरेख में चल रहा था कल रात 08बजे बिगड़ते हालात को देखते हुए डॉ रोहित रांची ले जाने के लिए सलाह दिए । जहां गुरूजी के परिजनों के द्वारा रांची ले जाया जा रहा था वहीं रास्ते के कुडु घाटी में निधन हो गया।श्री गुरुजी सादगी और सरलता के प्रतिक थे। गुरुजी अपने भरा पूरा परिवार को छोड़ गए ‌। गुरुजी का दास संस्कार कोयल नदी के शिवघाट पर किया गया। दाह-संस्कार में शोकाकुल परिवार सगे संबंधी राष्ट्रीय परशुराम सेना संरक्षण अर्जून पाण्डेय (गुरु पाण्डेय ), देवेन्द्र तिवारी,कार्तिक पाण्डेय,प्रभात रंजन पाण्डेय,राजिव रंजन पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय, महेश पाण्डेय, सहित कई लोग उपस्थित थे।