झारखंड सरकार के द्वारा गरीब सफाई कर्मियों का शोषण:सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे
3 महीने से गरीब कर्मियों को नहीं मिला है वेतन
समाज के सबसे पिछले पायदान पर खड़े होने वाले और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर जो कर्मी पूरे शहर एवं हमारे घरों के गंदगी को अपने कंधों पर उठाकर सफाई करते हैं आज उनके घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है
पिछले तीन महीना से उन्हें वेतन नहीं मिला है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है
पूर्व नगर आयुक्त श्री जावेद हुसैन जी को पदोन्नति देकर पलामू जिले का उप विकास आयुक्त बनाने के बाद अभी तक नगर आयुक्त का पद रिक्त है
क्या झारखंड सरकार सो रही है?
नगर निगम बेहाल स्थिति में है गरीब कर्मियों का वेतन अभी तक नहीं मिला है झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन से मैं मांग करता हूं कि जल्द से जल्द मेदिनी नगर नगर निगम के सफाई कर्मियों का वेतन का भुगतान करें नहीं तो मजबूर होकर हम सभी उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे सांसद प्रतिनिधि

