झारखंड सरकार बेरोजगार युवाओं का जिंदगी बर्बाद कर रहा है:- किशोर
झारखंड सरकार बेरोजगार युवाओं का जिंदगी बर्बाद कर रहा है:- किशोर।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडे ने कहा है कि मेहनत करके लड़के जो तैयारी करते हैं सरकार उनकी मेहनत पर पानी फेर दे रहा है। जेएसएससी हमेशा कोई ना कोई बहाना और गड़बड़ी करने का नया-नया तरीका बना ले रहा है. श्री पांडे ने कहा कि जब भी कोई एजेंसी भर्ती निकालती है तो उसके दलाल जैसा की जोरों से चर्चा है 25 से 30 लाख रुपए लेकर के काम करवाने के लिए बात करते रहते हैं।इस बात की सत्यता तब होती है जब आंसर शीट जारी होता है कभी कंप्यूटर जंबलिंग की बात की जाती है व कभी अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द की जाती है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जेएसएससी के अध्यक्ष सरकार के निर्देश पर मेहनतकश और बेरोजगार युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने पर पूरी आमदा है। सरकार में थोड़ी सी भी ईमानदारी है तो इसको उच्च स्तरीय सीबीआई जैसे एजेंसी से जांच करायें। बेरोजगार युवाओं के साथ जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करें।
