झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कोडरमा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

आज 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई0क्यू0ए0सी0 के संयुक्त तत्वधान में महाविद्यालय के सचिव डॉ0 डी0एन0मिश्रा, प्राचार्य डॉ0 ए0के0यादव, आई0क्यू0ए0सी0 समन्वयक प्रो0 सुरभि कुमारी, सुशीला देवी, कार्यक्रम के संयोजक प्रो0 सूरज कुमार एवं बी0एड0 तथा डी0एल0एड0 के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रांगण में फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गये। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 ए0के0यादव ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया तथा सभी को यह शपथ दिलायी गई कि कोडरमा को हरा-भरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज यहाँ संकल्प लें कि अपने जीवन में पाँच पेड़ अवश्य लगाएँ एवं उनकी देखभाल करें एवं सामान्य जीवन में लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूक करें।। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो0 कविता कुमारी, विक्रम कुमार सिन्हा, अंकित कुमार, रीना देवी, फरजाना निखत, मनोरमा देवी, भरती देवी, रीजवान खान, एवं बी0एड0 तथा डी0एल0एड0 के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहें। मंच संचालन बी0एड0 प्रशिक्षु आकाश कुमार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रो0 सूरज कुमार ने किया।