झारखंड में है जनसरोकार की सरकार, पूरे राज्य में हो रहा है विकास : मंत्री मिथिलेश

0
23d82c7c-92ec-407c-add6-a4e52dc0596f

झारखंड में है जनसरोकार की सरकार, पूरे राज्य में हो रहा है विकास : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा में 23 करोड़ रुपए की लागत से होगा पांच सड़कों का निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति

फोटो -मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में लगभग 23 करोड़ रुपए की लागत से पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें गढ़वा में दो, मेराल में दो तथा रमकंडा प्रखंड में एक सड़क का निर्माण शामिल है। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड में पीडब्ल्यूडी पथ प्रतापपुर ईदगाह से आरईओ रोड जाला तक पांच करोड़ 42 लाख 55 हजार 600 रुपए की लागत से 5.75 किमी, एनएच 343 से सोह तक एक करोड़ 80 लाख 85 हजार 700 रुपए की लागत से 1.53 किमी, मेराल प्रखंड में गढ़वा चिनियां मुख्य पथ (पेशका ऑफिस) से बगेशर स्कूल तक सात करोड़ 13 लाख छह हजार 900 रूपये की लागत से 7.7 किमी, लोवादाग पीएमजीएसवाई रोड से मदरसा टोला होते हुए अधौरा स्कूल तक तीन करोड़ 31 लाख 45 हजार 200 रूपये की लागत से 2.6 किमी तथा रमकंडा प्रखंड में चेटे मुख्य पथ द्वारिका साव के घर से चतरीटांड़ होते हुए गम्हरिया स्कूल तक चार करोड़ 94 लाख छह हजार 700 रूपये की लागत से 4.05 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनहित में इन सड़कों का निर्माण अतिआवश्यक है। इनकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोग इन सड़कों के निर्माण की हमेशा मांग करते थे। ग्रामीणों की मांग अब पूरी हो गई है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जनसरोकार की सरकार है। जनता की हर समस्या दूर करना सरकार का कर्तव्य है। गढ़वा सहित पूरे राज्य में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। सभी तबके के लोगों, महिलाओं आदि सभी को पूरा मान, सम्मान एवं उनका अधिकार दिया जा रहा है। आज सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से राज्य की आधी आबादी लाभान्वित हो रही है। सभी बेटी, बहनों के खाते में पैसा आना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में आज हर ओर विकास का डंका बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed