झारखंड: फेयर प्राइस शॉप डीलरों का मेदिनीनगर में धरना, नौ सूत्री मांगों को लेकर सरकार से की अपील

मेदिनीनगर (पलामू), 1 अगस्त 2025: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड राज्य इकाई द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने में पलामू जिले के सभी 21 प्रखंडों के डीलर, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और जन वितरण प्रणाली के विक्रेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
डीलरों और महिला समूहों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया और राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
डीलरों ने यह भी आरोप लगाया कि ई-केवाईसी में लाभुकों को जबरन शामिल करने और एलआईसी से जोड़ने के लिए दबाव और धमकी दी जा रही है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं।
इस धरने में फेडरेशन को पदाधिकारियों सहित सैकड़ों डीलर और महिलाएं उपस्थित थीं।