झामुमो पलामू के स्थानीय जिला कार्यालय में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो जी की जयंती धूम -धाम से मनाई गई

0
8704c787-622d-486e-8c73-d4aa90a1e164

पलामू – झामुमो पलामू के स्थानीय जिला कार्यालय मेदिनीनगर में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो जी की जयंती मनाई गई। झामुमो के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झामुमो पलामू के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष श्री सिन्हा ने स्व. जगरनाथ महतो जी को याद करते हुए कहा “झामुमो पार्टी में पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो जी की कमी आज भी महसूस होती है। उनका जाना आज भी हम सब भूल नहीं पाते, सभी नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रिय नेता थे टाइगर जगरनाथ दा। स्व. जगरनाथ महतो जी झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे, उन्होंने झारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। टाइगर जगरनाथ दा ने हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ी, उन्होंने 1932 के मुद्दे को भी पुरजोर तरीके से उठाया था, झामुमो का एक एक कार्यकर्ता उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए भी छात्रों के लिए भी बहुत ही शानदार कार्य किया था।” सचिव सन्नू सिद्धिकी ने कहा “पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो जी को जनता ने टाइगर का उपाधि दिया था, झारखंड आंदोलन के लिए भी उनका कार्य हमेशा याद किया जाएगा। हम सबों को हमेशा वो प्रेरणा देते रहेंगे।” इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, कमाल खान, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, शिव शरण राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *