जेएसपी पतरातू के गौरव कुमार ने अपने जन्म दिवस पर कोतो पंचायत के बिरहोरों के बीच बांटे भोजन
पतरातू
जेएसपी पतरातू के गौरव कुमार ने सोमवार को अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कोतो पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में बिरहोरों के बीच भोजन का वितरण किया। इस विशेष मौके पर पंचायत की मुखिया निधि सिंह तथा वरीय कांग्रेसी एवं वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह नंद की विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने गौरव के जन्म दिवस पर उनको हार्दिक बधाई दी तथा उनके द्वारा कहा गया कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपने जन्मदिवस के मौके पर गरीबों के बारे में सोचते हुए उनके लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं वरना आजकल तो लोग अपने जन्म दिवस को किसी बड़े रेस्टोरेंट या होटल में सेलिब्रेट करते हैं मगर गौरव जी आप बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने सब के बारे में सोचते हुए अपने सामर्थ के अनुसार इन गरीब बिरहोरों को भोजन दी। निश्चित रूप से आप इसके लिए बधाई के पात्र हैं। ईश्वर आपकी उम्र लंबी करें एवं आप अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़े।

