जीएन कान्वेंट स्कूल: इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में “आजाद हाउस” ने जीता खिताब
जीएन कान्वेंट(10+2) स्कूल इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता। रोमांचक मैच में आजाद हाउस ने जीता खिताब। जीएन
कान्वेंट स्कूल बालिका विंग का इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में हुए खेल प्रतियोगिता में आजाद हाउस,बॉस हाउस, शिवाजी और टैगोर हाउस की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आजाद और टैगोर हाउस मैदान में थे जिसमें शानदार खेल भावना और सधे हुए प्रदर्शन से आजाद हाउस ने चार ओवर में 35 रन बनाकर इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन बल्लेबाजी, प्रभावी गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्र रक्षण से खेल को और भी रोमांचकारी बना दिया। उपविजेता टैगोर हाउस के खिलाड़ियों ने पांच ओवर में पांच विकेट खोकर 25 रन बनाया जबकि बॉस हाउस और शिवाजी हाउस के बीच हुए निर्णायक मुकाबले में बॉस हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।मैच के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक नेतृत्व टीम ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। शैक्षणिक खेल गतिविधि मुकेश कुमार भारती एवं वर्षा कुमारी के देख रेख में किया गया और दर्शक बच्चों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर खेल भावना को आगे किया। खेल निरंतर उत्कृष्ट के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए वर्षा कुमारी ने अंपायर की भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने की प्रतिभागियों की सराहना। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की खेल भावना, अनुशासन और आप ही सहयोग की सराहना की बालिका विंग इंचार्ज वर्षा कुमारी ने कहा की प्रतियोगिताएं केवल विजेता ही नहीं बनाती बल्कि बच्चों के भीतर चरित्र का निर्माण करती है। खेल के विद्यार्थियों को नेतृत्व,सहयोग, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता
सिखाता है जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।जीत जितनी महत्वपूर्ण है उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है साथ-साथ खेलना,सीखना और बेहतर बनना इसी संदेश के साथ इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी, उपप्राचार्य बसंत ठाकुर एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

