इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडोत्तोलन व स्टेशनरी वितरण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने ध्वजारोहण किया।
इस खास दिन को और भी सार्थक बनाते हुए क्लब की ओर से जरूरतमंद छात्रों के बीच स्टेशनरी और मिठाइयों का वितरण किया गया।
क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। जब हम आज़ादी का जश्न मनाते हैं, तो यह भी आवश्यक है कि हम आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के माध्यम से सक्षम बनाएं। स्वतंत्रता दिवस पर स्टेशनरी का वितरण केवल एक दान नहीं, बल्कि शिक्षा को बढ़ावा देने का एक संकल्प है। स्टेशनरी वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा केवल संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर सचिव नमिता वर्मा, संपादिका श्रीष्टि सिन्हा, सदस्य श्रीमती नेहा सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

