इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के द्वारा शुरू किया गया मिशन ब्लडी नेचुरल

0
08062f88-21a9-45b3-a482-fc67406f6fd8

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के द्वारा शुरू किया गया मिशन ब्लडी नेचुरल

गिरिडीह:- मित्र दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिंदी मोहनपुर में महिलाओं को फ्रेंडशिप बैंड बंधा गया और साथ में ही मिशन ब्लडी नेचुरल शुरू किया गया। यह मिशन का मुख्य मकसद सभी गरीब बस्ती की औरतों और बच्चियों तक सैनिटरी पैड पहुंचाना एवं कई गंभीर बीमारी जो कपड़ा इस्तेमाल करने से होता है उसकी जानकारी देना और बचाना है।यह मिशन सभी लोग को जागरूक करने के लिए है कि माहवारी कोई रोग नहीं है और न ही कोई छुपने और शर्म करने की बात है।कल्ब के मेंबर्स के द्वारा औरतों और लड़कियों को सैनिटरी पैड दे कर यह मिशन शुरू की गई है।मेंबर्स के द्वारा स्वस्थ एवं सफाई और माहवारी के वक्त की सफाई के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम, आईएसो शिवानी कुमारी, एक्जिक्यूटिव मेंबर संजुक्ता सहाय, श्रृष्टि सिन्हा और रितु लाला मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *