इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
इंडियन पब्लिक स्कूल डंडई रोड मेराल के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विष्णुकांत एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल साह तथा निदेशक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ है मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य संगीत, दहेज प्रथा पर नाटक सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विष्णु कांत ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे ऊंचे ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक लोग अपने बच्चों को जिस तरह से ढालेंगे उसी तरह से बच्चा ढलेंगे साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों को प्रोफेशनल शिक्षा न देकर उन्हें नैतिक शिक्षा दे। शिक्षक बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें वैसे बच्चे ही पढ़ाई में कामयाब हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार साह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने अपने बच्चों पर पढ़ाई के लिए ध्यान दें तभी बच्चों का विकास होगा साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विकास में शिक्षकों का अहम योगदान होता है । शिक्षक बच्चे को अच्छे भावना से पढ़ावे तभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेंगे। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने शिक्षक दिवस के बधाई देते हुए बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में कई तरह के विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक नंदा पासवान मंदीप पासवान रामप्रताप, विद्यालय के हेडमास्टर विकास कुमार मनदीप ठाकुर मनोज ठाकुर दिलीप मिश्रा सुमन देवी दीप्ति मिश्रा अर्पना पांडे खुशबू देवी खुशबू कुमारी हरिओम के अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक समारोह में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बबलू पांडे ने किया।


