बेलवाटिका चौक बना शहर की जीवनरेखा, लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था बनी चुनौती

पलामू- मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का बेलवाटिका चौक शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदती हैं और बच्चे स्कूल व ट्यूशन जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं।

ऐसे संवेदनशील व रिहायशी इलाके में शराब दुकान का खुलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे न केवल माहौल बिगड़ेगा बल्कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा। यह स्थिति महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनेगी। शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मैं झारखंड सरकार से स्पष्ट मांग करती हूँ कि इस शराब दुकान की बंदोबस्ती को तत्काल रद्द किया जाए अथवा इसे किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही, मैं उपायुक्त महोदय से भी आग्रह करती हूँ कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि बेलवाटिका चौक का वातावरण सुरक्षित, स्वच्छ और पारिवारिक बना रहे।

शहर की बेटियों, माताओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है — और इस पर किसी भी तरह का समझौता अस्वीकार्य है।

You may have missed