INDIA गठबंधन की बैठक में रणनीति पर मंथन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

नई दिल्ली के संसद भवन में आज INDIA गठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में सदन में पार्टी की आगे की रणनीति और विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई।