हर्षोल्लास के साथ मेराल प्रखंड में मनाया जा रहा है मां सरस्वती की पूजा

0
afb9a884-39ce-456d-aa77-81ed6ba3337c

मेराल। प्रकृति प्रेम नव चेतना के पावन पर्व बसंत पंचमी बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में मनाया जा रहा है बुधवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों एवं पूजा पंडालो में वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराकर पूजा अर्चना किया गया मां सरस्वती से छात्र-छात्राओं द्वारा सुबुद्धि एवं समृद्धि की कामना किया गया बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही प्राकृतिक महत्व भी है बसंत पंचमी जीवन में नई चीजें शुरू करने का शुभ दिन है जिस तरह से इस मौसम में पेड़ पौधों में नए कोपले आने शुरू हो जाती है ठीक उसी तरह हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचरण होने लगता है तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सरस्वती आज ही के दिन प्रगट हुई थी इसलिए बसंत पंचमी के दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है वही बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालो में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *