हरिहरगंज में कांग्रेस की SIR समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
हरिहरगंज प्रखंड के दुबटिया मोड़ स्थित बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता हरिहरगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने की. बैठक में बताओ मुख्य अतिथि पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी ने कार्यकताओं के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाना प्राथमिकता है. उन्होंन े कार्यकताओं से मतदाता सूची मे ं छूट े हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वान े तथा प्रपत्र भरने मे ं आम लोगों की हरसंभव सहायता करने का आह्वान किया. उन्होंन े कहा कि अभियान को सफल बनान े के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें. बैठक में अभियान की रणनीति, बूथवार जिम्मेदारियो ं तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनान े तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, हुसैनाबाद विधानसभा सचिव गोपाल शर्मा, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, पीपरा प्रखंड
अध्यक्ष माया कुमारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

