हरिहरगंज के स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता प्रखंड के उत्क्रमित हाईस्कूल तेतरिया टोला गिधी मे ं बुनियादी सुविधाओं के अभाव से विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है। विद्यालय में शौचालय और बाउंड्री नही ं रहने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णा ठाकुर ने बताया कि स्कूल में शौचालय नही ं होने के कारण सबस े अधिक परेशानी छात्राओं को होती है। शिक्षकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। विद्यालय मे ं बाउंड्री नही ं रहने से परिसर पूरी तरह खुला रहता है। इसस े बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है और कई बार मवेशी भी विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिसस े शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देन े का हरसंभव
समस्या से अवगत कराते शिक्षक।
प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओ ं की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से विद्यालय में अविलंब शौचालय एवं चारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणो ं और अभिभावकों का कहना है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जब तक विद्यालयो ं मे ं आधारभूत सुविधाए ं उपलब्ध नही ं होंगी, तब तक इन प्रयासो ं का पूरा लाभ विद्यार्थियों को नही ं मिल पाएगा। उन्होंन े संबंधित विभाग से शीघ्र पहल कर विद्यालय की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग

